खेतड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान पर बैठक:शिक्षा विभाग अधिकारियों और संस्था प्रधानों से सहयोग पर चर्चा
खेतड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान पर बैठक:शिक्षा विभाग अधिकारियों और संस्था प्रधानों से सहयोग पर चर्चा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ढाणी बाढान में चिकित्सा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। तहसीलदार सुनील कुमार मील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का उद्देश्य एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाना था। इसमें राजकीय स्कूलों के संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि देश में महिलाओं को होने वाली कैंसर की बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक में तहसीलदार ने वैक्सीनेशन को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक भ्रांतियों पर चिंता व्यक्त की। अभिभावकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रांति होने पर वे अपने क्षेत्र के नजदीकी अस्पताल में जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह अभियान खेतड़ी ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपजिला अस्पताल पर चलाया जा रहा है, जहां बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
बैठक में पीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक जोशी, कैलाश चंद, एएनएम सुशीला, प्रधानाचार्य माया सांगवान, राकेश कुमार, संदीप कुमार, अमन, सुभाषचंद्र, सुरेश चंद्र, राजेंद्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138888


