[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कुएं में मिला युवती का शव:क्रेन की मदद से बाहर निकाला, शिनाख्त में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में कुएं में मिला युवती का शव:क्रेन की मदद से बाहर निकाला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

नीमकाथाना में कुएं में मिला युवती का शव:क्रेन की मदद से बाहर निकाला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सदर थाना क्षेत्र के डेहरा जोहड़ी स्थित हासनला धाम के पास एक कुएं में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सदर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला

सूचना मिलने पर सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को कुएं से निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद शव को नीमकाथाना अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है।

बदबू आने से पता चला

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बकरी चराने वाले एक युवक को कुएं के पास से बदबू आई। उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुएं में किसी शव के होने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि युवती के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles