[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में आंधी-बारिश, डेढ़ घंटे तक हुई बरसात:सीवरेज के गड्ढे धंसे, पिकअप फंसी; लोग परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में आंधी-बारिश, डेढ़ घंटे तक हुई बरसात:सीवरेज के गड्ढे धंसे, पिकअप फंसी; लोग परेशान

श्रीमाधोपुर में आंधी-बारिश, डेढ़ घंटे तक हुई बरसात:सीवरेज के गड्ढे धंसे, पिकअप फंसी; लोग परेशान

श्रीमाधोपुर : राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी है। श्रीमाधोपुर शहर में रविवार रात करीब 12:30 बजे तेज अंधड़ और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। सोमवार सुबह 9:30 बजे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीवरेज कार्य में सामने आई लापरवाही

बारिश के साथ ही शहर में सीवरेज कार्य में लापरवाही भी सामने आई। खंडेला बाजार मुख्य सड़क पर सीवरेज लाइन डालने के बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया था, जिसके कारण वे बारिश में धंस गए। सोमवार सुबह एक पानी सप्लाई की पिकअप का टायर इन्हीं गड्ढों में फंस गया। हालांकि, इस घटना में चालक सहित दो लोग सुरक्षित रहे।

दोपहिया वाहन चालक रहे परेशान

इन गड्ढों के कारण स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मीणा मोहल्ले से पहले सहित शहर के कई हिस्सों में सीवरेज के गड्ढे धंसने की शिकायतें मिली हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सीवरेज कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण बारिश में सड़कें धंस रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराकर रास्तों को सुरक्षित करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin