घर से नाबालिग और सोने-चांदी के जेवरात गायब:परिवार ने पास के युवक पर जताया शक, मुकदमा दर्ज
घर से नाबालिग और सोने-चांदी के जेवरात गायब:परिवार ने पास के युवक पर जताया शक, मुकदमा दर्ज
सीकर : सीकर जिले में घर में सोई हुई 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घर से नाबालिग लड़की की मां के जेवरात भी गायब है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है।
17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 2 मई की रात करीब 1:25 पर उन्होंने देखा तो उनकी बेटी सो रही थी। लेकिन सुबह 7 बजे वह घर पर नहीं मिली। घर के पास ही एक फैक्ट्री स्थित है। जहां एक युवक काम करता है। ऐसे में अंदेशा है कि वह नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर चला गया।
परिवार का कहना है कि घर से नाबालिग लड़की की मां के सोने-चांदी के जेवरात भी गायब हैं। ऐसे में अंदेशा है कि वह जेवरात भी आरोपी युवक नाबालिग लड़की के साथ लेकर चला गया।
30 साल की महिला लापता
सीकर जिले में 30 साल की महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह नौकरी करने के लिए कहीं गई थी। वहां से 29 अप्रैल को लापता हो गई। जिसका कुछ पता नहीं चल पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138794


