झुंझुनूं में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, हीटवेव प्रबंधन पर विशेष जोर
झुंझुनूं में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, हीटवेव प्रबंधन पर विशेष जोर
झुंझुनूं : निदेशालय जयपुर से जिले के दौरे पर आए अतिरिक्त निदेशक (एड्स) डॉ. राम प्रसाद ने सीएमएचओ कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने बढ़ते तापमान को देखते हुए हीटवेव प्रबंधन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों, ओआरएस, पेयजल और प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को गर्मी से राहत मिल सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं निःशुल्क जांच योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मरीजों की समय पर पहचान, उपचार और फॉलोअप पर बल दिया गया। वहीं बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
डॉ. राम प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग और लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाने का आह्वान किया।
बैठक में डॉ. छोटेलाल गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा, डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. अरुण अग्रवाल सहित जिले के कई स्वास्थ्य अधिकारी और कार्यक्रम प्रभारी उपस्थित रहे।
यह समीक्षा बैठक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136013

