शिक्षा और सेवा का सम्मान : डॉ. केडी यादव को चोबदार स्मृति पुरस्कार
शिक्षा और सेवा का सम्मान : डॉ. केडी यादव को चोबदार स्मृति पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : आदर्श शिक्षाविद डॉ. के. डी. यादव को स्वर्गीय ओमप्रकाश चोबदार की स्मृति में जांगिड अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पांचवें सम्मान से नवाजा गया। समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दयाशंकर जांगिड ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मोतीचंद मालू उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच पर मनोज रूनला, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. भास्कर बी. रावल, पीरामल दायमा, कैलाश चोटिया और डॉ. राजेश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्व. ओमप्रकाश चोबदार की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। डॉ. दयाशंकर जांगिड ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ओमप्रकाश चोबदार के व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए उन्हें कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ और आदर्श शिक्षक बताया।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों को भी उनकी स्मृति में सम्मानित किया गया, जिनमें पवन पारस, मुरारीलाल इंदोरिया, रामावतार सबलानिया और कृष्ण कुमार दायमा शामिल रहे। डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने डॉ. के. डी. यादव का परिचय देते हुए बताया कि उन्होंने शारदा सदन मुकुंदगढ़ से अपने शिक्षण कार्य की शुरुआत की और पोदार कॉलेज में 35 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए प्राचार्य के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। वर्तमान में वे श्री श्याम विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय का संचालन कर रहे हैं।
समारोह में अतिथियों द्वारा डॉ. यादव को माला, साफा, शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने उन्हें पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने संस्मरण साझा किए। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने किया।
समारोह के अंत में जांगिड अस्पताल की छत पर पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए तथा अस्पताल परिसर में स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2136005

