[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली रफ्तार, 150 बालिकाएं लाभान्वित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली रफ्तार, 150 बालिकाएं लाभान्वित

सूरजगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली रफ्तार, 150 बालिकाएं लाभान्वित

सूरजगढ़ : बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से खंड सूरजगढ़ में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान तेज गति से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान पूर्व सांसद संतोष अहलावत की प्रेरणा से चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत क्षेत्र के निजी व सरकारी विद्यालयों में 14–15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में टैगोर पब्लिक स्कूल की 13 तथा सरस्वती पब्लिक स्कूल की 4 बालिकाओं सहित कुल 17 छात्राओं को टीका लगाया गया। अब तक पूरे खंड में 150 बालिकाएं एचपीवी वैक्सीन से लाभान्वित हो चुकी हैं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं सरस्वती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संदीप ने अपने बच्चों का टीकाकरण करवाकर अन्य अभिभावकों को भी जागरूक किया।

अभियान डॉ. अरुण गर्ग एवं डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में संचालित हो रहा है। इसमें उपखंड अधिकारी दीपक चंदन, बीसीएमओ डॉ. हरेंद्र धनखड़, बीपीओ सुमेर सिंह, सीबीईओ बसंता, एसीबीईओ अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों और विद्यालयों से अपील की है कि वे पात्र बालिकाओं का अधिक से अधिक टीकाकरण करवाएं, ताकि भविष्य में इस गंभीर बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles