नीमकाथाना में निराश्रित पशुओं को पकड़ने का अभियान:सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा जा रहा, हादसों में आएगी कमी
नीमकाथाना में निराश्रित पशुओं को पकड़ने का अभियान:सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा जा रहा, हादसों में आएगी कमी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में नगरपालिका प्रशासन ने शहर में निराश्रित पशुओं की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा जा रहा है। पालिका ईओ रणजीत सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
नगरपालिका की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों, सड़कों और बाजारों में पहुंचकर गाय, बैल सहित अन्य निराश्रित पशुओं को पकड़ा। इन पकड़े गए पशुओं को अस्थायी रूप से गौशाला या निर्धारित स्थलों पर भेजा गया है।
अभियान के दौरान पशु मालिकों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पालिका प्रशासन ने शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2135911

