खीरवा में PNB शाखा शिफ्टिंग का विरोध:ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, खाते बंद कराने की चेतावनी दी
खीरवा में PNB शाखा शिफ्टिंग का विरोध:ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, खाते बंद कराने की चेतावनी दी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के खीरवा गांव में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा को स्थानांतरित करने के फैसले पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शाखा को गांव से बाहर शिफ्ट किया गया तो वे अपने बैंक खाते बंद करवा देंगे।
गांव से बाहर शिफ्ट करने का विरोध
ग्रामीणों के अनुसार, बैंक शाखा लंबे समय से गांव के मुख्य चौक में संचालित हो रही है। अब इसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। ग्रामीण अरशद ने बताया कि पहले जर्जर भवन का हवाला देकर शाखा शिफ्ट करने की बात कही गई थी।
ग्रामीणों ने तब गांव में ही दूसरी जगह उपलब्ध कराने की पेशकश की थी। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने गांव में 5 से 7 हजार रुपए किराया देने की बात कही थी, लेकिन अब गांव से बाहर 17,500 रुपए किराए पर भवन लिया गया है।
ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन नोटिस चस्पा करने की बात कह रहा है, जबकि शाखा में कोई स्पष्ट नोटिस बोर्ड नहीं है। उनका कहना है कि पुराने कागजों के बीच नोटिस लगाकर ग्रामीणों को गुमराह किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नया स्थान गांव से बाहर है, जो सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2135911

