[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ व मारपीट: 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ सील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ व मारपीट: 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ सील

सीकर में गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ व मारपीट: 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ सील

सीकर : सीकर में ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ में तोड़फोड़ और कर्मचारी से मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। आनंद राव के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना के बाद नगरपालिका प्रशासन भी सख्त नजर आया और हमला करने वालों से जुड़े गेस्ट हाउसों पर सील की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत है और आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles