रींगस उप जिला अस्पताल में निशुल्क जांच योजना में गड़बड़ी, जांच के आदेश
रींगस उप जिला अस्पताल में निशुल्क जांच योजना में गड़बड़ी, जांच के आदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : राजकीय उप जिला अस्पताल रींगस में राज्य सरकार की निशुल्क जांच योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। एक मरीज के प्रिस्क्रिप्शन में चिकित्सक द्वारा केवल एक जांच लिखे जाने के बावजूद लैब कर्मचारी द्वारा 6 अतिरिक्त जांचें जोड़ने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को पूनम यादव नामक मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची थी। फिजिशियन डॉ. झाबर मल यादव ने मरीज को केवल एक आवश्यक जांच लिखी, लेकिन जब मरीज रिपोर्ट लेकर वापस आई तो उसमें 6 अतिरिक्त जांचें दर्ज पाई गईं। रिपोर्ट देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. झाबर मल यादव ने अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र निठारवाल को लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि निशुल्क जांच योजना के तहत अधिकृत एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार की गड़बड़ी की जा रही है, जो नियमों के विपरीत है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकृत एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन यहां संचालित लैब के कर्मचारियों पर जांचों की संख्या बढ़ाकर गलत रिकॉर्ड तैयार करने के आरोप लग रहे हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मरीज स्वयं जांच रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। अतिरिक्त जांचें देखकर तुरंत संदेह जताया गया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना है। इस घटना के बाद निशुल्क जांच योजना की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2134863


