श्रीमाधोपुर में एसडीएम का औचक निरीक्षण, सीएचसी-पीएचसी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्रीमाधोपुर में एसडीएम का औचक निरीक्षण, सीएचसी-पीएचसी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
श्रीमाधोपुर : उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार ने सीएचसी मऊ एवं पीएचसी मूंडरू का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, वार्ड व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मरीजों से अस्पताल सेवाओं को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया।
सीएचसी मऊ में निरीक्षण के दौरान दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। एसडीएम ने अस्पताल प्रभारी को वार्डों में नई बेडशीट लगाने तथा कूलरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां अन्य व्यवस्थाएं भी संतोषप्रद मिलीं और मरीजों ने सेवाओं पर संतुष्टि जताई।

इसके बाद एसडीएम ने पीएचसी मूंडरू का निरीक्षण किया, जहां तापघात (हीट वेव) वार्ड एसी युक्त पाया गया। उन्होंने अस्पताल प्रभारी को वार्ड में बेड बढ़ाने, कूलरों की सफाई करवाने और उनकी तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों में एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति कम पाई गई, जिस पर एसडीएम ने विद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर टीकाकरण अभियान तेज करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2134855


