[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मजदूर दिवस पर सीटू का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मजदूर दिवस पर सीटू का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली

सीकर में मजदूर दिवस पर सीटू का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) की ओर से शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली ढाका भवन से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। रैली के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

सीटू के जिला महामंत्री बृजसुंदर जांगिड़ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू किए गए हैं, जिनका संगठन विरोध कर रहा है। उन्होंने इन लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें रद्द करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, प्रतिदिन रोजगार की गारंटी देने, कार्यदिवस को 8 घंटे ही रखने, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान करने सहित कई मांगें उठाईं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने, उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, निर्माण श्रमिकों की योजनाओं को शीघ्र लागू करने तथा सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की गई।

साथ ही राजस्थान रोडवेज में निजी बसों के अनुबंध पर रोक लगाने और नई भर्तियां शुरू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।प्रदर्शन में सीटू के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग शामिल रहे, जिन्होंने मजदूरों के हक और अधिकारों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

Related Articles