NH-52 पर पशु आहार से भरा ट्रेलर पलटा:हनुमानगढ़ से टोंक जा रहा था, सड़क पर बिखरी बोरियां, पुलिस ने संभाला मोर्चा
NH-52 पर पशु आहार से भरा ट्रेलर पलटा:हनुमानगढ़ से टोंक जा रहा था, सड़क पर बिखरी बोरियां, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जाजोद : राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर शुक्रवार को एक पशु आहार से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर में लदी पशु आहार की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, यह ट्रेलर हनुमानगढ़ से टोंक की ओर जा रहा था। ठिकरिया के समीप पावर ग्रिड के सामने एक बस द्वारा साइड दबाने के कारण ट्रेलर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर जाजोद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर को सीधा करवाकर मार्ग को सुचारु कराया और सड़क पर बिखरी पशु आहार की बोरियों को भी हटवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2134855


