फतेहपुर में भगवान लक्ष्मीनाथ महाराज का 496वां विराट महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा
फतेहपुर में भगवान लक्ष्मीनाथ महाराज का 496वां विराट महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : नगर आराध्य देव भगवान श्री लक्ष्मीनाथ महाराज के 496वें विराट महोत्सव के तहत आज फतेहपुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
महोत्सव के अंतर्गत पिछले 7 दिनों से मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, जिनमें प्रभात फेरियां, भजन संध्या और विशेष पूजन शामिल रहे। आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

शोभायात्रा की विशेषता यह रही कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 400 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें सहरिया आदिवासी नृत्य, कच्ची घोड़ी, चकरी नृत्य, पुणेरी ढोल और भोपाल के कलाकारों द्वारा झांझ, शंख व नगाड़ा वादन ने आकर्षण बढ़ाया।
महोत्सव के दौरान शहर में लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। रात्रि 9 बजे से मंदिर सभागार में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं नाट्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा गया और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2134855


