छोटे भाई ने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत:दोस्तों के साथ बाहर जाने पर हुआ था विवाद, 2 दिन पहले दिल्ली से घर आया था
छोटे भाई ने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत:दोस्तों के साथ बाहर जाने पर हुआ था विवाद, 2 दिन पहले दिल्ली से घर आया था
पंचेरीकलां : दोस्तों के साथ रहने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। बड़ा भाई दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। वह छुट्टियों पर घर आया हुआ था। घटना झुंझुनूं जिले के पंचेरीकलां थाना क्षेत्र की है।
थाना अधिकारी बनवारी लाल ने बताया- गुरुवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रसूलपुर गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसे पचेरीकलां के निजी अस्पातल लेकर आया गया है। जहां उसे बुहाना के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया। इस पर पुलिस की टीम बुहाना अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों के साथ बाहर घूमने पर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया- मृतक युवक की पहचान अनूप (35) पुत्र कंवर सिंह निवासी रसूलपुर (पचेरीकलां) के रूप में हुई। अनूप के चचेरे भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि अनूप दिल्ली में एक लोहे की कंपनी में काम करता है। 2 दिन पहले की वह छुट्टियों पर घर आया था। गुरुवार दोपहर 12 बजे अनूप बाहर से अपने साथियों से मिलकर जब घर आया तो उसके छोटे भाई अजीत ने इस बात को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया।

नाराज छोटे भाई ने चढ़ाया ट्रैक्टर
पुलिस ने बताया- झगड़ा होने पर अनूप ने अपने चचेरे भाई कृष्ण कुमार को बुलाया। जब कृष्ण मौके पर पहुंचा तो विवाद इतना बढ़ गया था कि अजीत ने घर में रखा ट्रैक्टर बड़े भाई अनूप पर चढ़ा दिया। जब कृष्ण ने रोकने की कोशिश की तो अजीत ने पत्थर से हमला किया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद अजीत मौके से फरार हो गया। गंभीर अनूप को परिजन पचेरीकलां के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे बुहाना रेफर कर दिया। बुहाना सीएचसी में डॉक्टरों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया।
पिता ही हो चुकी है मौत
कृष्ण कुमार ने बताया- अनूप शादीशुदा था। उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। अनूप के पिता कंवर सिंह की कुछ समय पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं अजीत भी शादीशुदा था। वह गांव में ही खेती बाड़ी करता था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
थाना अधिकारी बनवारीलाल ने बताया- पुलिस ने आरोपी छोटे भाई की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132941

