[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में किराए पर रहकर सट्टा लगवा रहे थे:पहले नौकरी करते थे, फिर ऑनलाइन गेमिंग के गिरोह से जुड़े, दो गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में किराए पर रहकर सट्टा लगवा रहे थे:पहले नौकरी करते थे, फिर ऑनलाइन गेमिंग के गिरोह से जुड़े, दो गिरफ्तार

सीकर में किराए पर रहकर सट्टा लगवा रहे थे:पहले नौकरी करते थे, फिर ऑनलाइन गेमिंग के गिरोह से जुड़े, दो गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शांति नगर में किराए के मकान पर दबिश देकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी क्रिकेट सहित अन्य ऑनलाइन गेमिंग पर सट्टा लगवाने का काम करते थे। पुलिस ने इनके पास से एटीएम कार्ड, पासबुक सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सोर्सेज के जरिए साइबर सेल सीकर के साथ मिलकर यह पूरी कार्रवाई की गई। सीकर के शांति नगर में चौखाराम के मकान पर रेड करके दो आरोपी अमित कुमार (22) पुत्र राधेश्याम कुमावत निवासी सेवली और धर्मपाल जाट (22) पुत्र रामदेवाराम निवासी लालास को गिरफ्तार किया है।

आईपीएल पर भी सट्टा लगवा रहे थे

दोनों आरोपी वर्तमान में चल रहे आईपीएल के क्रिकेट मैच और अन्य ऑनलाइन गेम्स पर सट्टा लगवाने का काम करते थे। इनके पास से कई एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, सिम कार्ड भी मिले हैं। जिन्हें जब्त करके आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे

जानकारी के अनुसार, आरोपी सीकर में रहकर कोई प्राइवेट नौकरी करते थे। इसी दौरान ऑनलाइन गेमिंग के गिरोह से जुड़े और फिर इन्होंने यहां किराए के मकान में ही ऑनलाइन गेमिंग का काम शुरू कर दिया था।

Related Articles