माण्डेला छोटा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जन-आक्रोश: ग्रामीणों ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा! काम छोड़कर भागे ठेकेदार के आदमी..
माण्डेला छोटा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जन-आक्रोश: ग्रामीणों ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा! काम छोड़कर भागे ठेकेदार के आदमी..
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : आबिद खान
फतेहपुर शेखावाटी : गांव माण्डेला छोटा में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिजली विभाग के ठेकेदारों ने बिना किसी पूर्व सूचना के जबरन स्मार्ट मीटर थोपने की कोशिश की। विभाग की इस कार्यशैली ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया, जिसके बाद पूरे गांव ने मोर्चा खोल दिया गांव वालो ने एकजुट होकर इस मनमानी को घुटनों पर ला दिया। जिसके बाद ठेकेदार के आदमियों बीच में काम छोड़कर भागना पड़ा।

दोपहर का सन्नाटा और ठेकेदार का कार्य’
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की टीम ने सोची-समझी रणनीति के तहत दोपहर का समय चुना, जब घरों में अधिकांश पुरुष काम पर गए हुए थे। आरोप हैं कि टीम ने महिलाओं को गुमराह कर उनसे बिजली के बिल मांगे और आनन-फानन में पुराने मीटर उखाड़कर नए स्मार्ट मीटर टांगने शुरू कर दिए। हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों को यह कहकर भ्रमित किया गया कि अब मीटर में रीडिंग नहीं दिखेगी।
मीटर बदलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाहरुख माण्डेला ने बताया कि बिजली विभाग की और से ठेकेदार की टीम ने ग्रामीणों के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बिना किसी सार्वजनिक नोटिस या गांव को विश्वास में लिए इस तरह की कार्रवाई करना पूरी तरह से नियम विरुद्ध और अनुचित है।
शाहरुख ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जिस गुप्त तरीके से विभाग ने मीटर बदलने की कोशिश की, वह उनके दुराग्रह को दर्शाता है। बिना पारदर्शिता के किया गया कोई भी बदलाव ग्रामीण स्वीकार नहीं करेंगे।

सिस्टम को झुकना पड़ा: दोबारा लगे पुराने मीटर
ग्रामीणों के कड़े विरोध और एकजुटता को देखते हुए ठेकेदार की टीम को पीछे हटना पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर ही लगाए गए स्मार्ट मीटरों को उतरवा दिया और टीम को विवश होकर दोबारा पुराने मीटर ही लगाने पड़े।

ग्रामीणों की चेतावनी: दोबारा आए तो होगा उग्र आंदोलन”
इस विरोध प्रदर्शन में शाहरुख माण्डेला, जीवण गौरी, नेमीचंद धायल, दिलीप धायल, इस्लाम खा, इलियास खा, सतार खा, शिवभगवान रांगेरा, मुराद खा, नासिर खा, आबिद भाटी और सिकंदर खान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में बिना जन-सहमति के ऐसी कोई भी कोशिश की गई, तो बिजली विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131873


