जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने वीसी के जरिए HPV टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने वीसी के जरिए HPV टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
झुंझुनूं : जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक (वीसी) के माध्यम से एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और आगामी सप्ताह में सभी लक्ष्य आयु वर्ग की किशोरियों को HPV वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 15,721 बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV वैक्सीन लगाया जाना है। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों, बीसीएमओ एवं सीबीओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर सटीक कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने कहा कि जब बुहाना ब्लॉक अपनी 36 प्रतिशत किशोरियों का टीकाकरण कर सकता है, तो अन्य ब्लॉक क्यों नहीं वो भी बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकता में शामिल है और वे चाहते हैं कि अगले सप्ताह तक जिले की सभी निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को HPV वैक्सीन लग जाए, ताकि भविष्य में वे बच्चेदानी के मुंह के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) के खतरे से सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने अधिकारियों से समन्वित प्रयास, जनजागरूकता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेश मील, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक अशोक जांगिड़ सहित सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131854


