[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा में शिक्षा लैब का उद्घाटन, काटा फीता:प्रिंसिपल बोलीं- पहल छात्रों को रोजगार परक शिक्षा से जोड़ेगी, 9वीं की छात्राओं को मिले बैग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा में शिक्षा लैब का उद्घाटन, काटा फीता:प्रिंसिपल बोलीं- पहल छात्रों को रोजगार परक शिक्षा से जोड़ेगी, 9वीं की छात्राओं को मिले बैग

नेछवा में शिक्षा लैब का उद्घाटन, काटा फीता:प्रिंसिपल बोलीं- पहल छात्रों को रोजगार परक शिक्षा से जोड़ेगी, 9वीं की छात्राओं को मिले बैग

नेछवा : नेछवा कस्बे के के.बी. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा के तहत एक नई लैब का उद्घाटन किया गया है। यह लैब “परिधान निर्माण और गृह सज्जा” विषय के लिए स्थापित की गई है।

"परिधान निर्माण और गृह सज्जा" लैब का उद्घाटन किया।
“परिधान निर्माण और गृह सज्जा” लैब का उद्घाटन किया।

लैब का उद्घाटन प्रिंसिपल मंजू ढाका, रमसा अधिकारी राजेंद्र कुमार और एसएमडीसी सदस्य और उपसरपंच अनिल कुमार पुजारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी टीचर्स और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रिंसिपल मंजू ढाका ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए शुरू किया गया यह नया विषय उनके कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ेगी

क्लास नवीं की छात्राओं को बैग वितरित किए।
क्लास नवीं की छात्राओं को बैग वितरित किए।

समसा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि इस तरह के पाठ्यक्रम छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

उपसरपंच अनिल कुमार पुजारी ने इस पहल की सराहना की और स्कूल परिवार को बधाई दीं। कार्यक्रम के अंत में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कक्षा 9 की छात्राओं को बैग वितरित किए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker