[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर पीएचसी में 5 किशोरियों को लगा एचपीवी टीका:सर्वाइकल कैंसर बचाव को लेकर किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर पीएचसी में 5 किशोरियों को लगा एचपीवी टीका:सर्वाइकल कैंसर बचाव को लेकर किया जागरूक

जसरापुर पीएचसी में 5 किशोरियों को लगा एचपीवी टीका:सर्वाइकल कैंसर बचाव को लेकर किया जागरूक

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पांच किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया गया। पीएचसी प्रभारी अनिता बुरी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाना है।

टीकाकरण के साथ-साथ इस अभियान में जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। अनिता बुरी ने बताया कि क्षेत्र में चिन्हित किशोरियों का चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को जिन किशोरियों को टीका लगाया गया, उनमें दिव्या कुमारी, राजबाला, नीकु कुमारी, जिया और अंजना कुमारी शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, तथा यह अन्य सरकारी टीकों की तरह ही विश्वसनीय है।

अनिता बुरी ने अभिभावकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों और अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया और कहा कि अधिक से अधिक किशोरियों का टीकाकरण करवाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि टीकाकरण से पहले अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाता है, लेकिन कुछ परिजन अभी भी टीके को लेकर संकोच कर रहे हैं।

अनिता बुरी ने जोर दिया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है और इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में यह टीकाकरण बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।अभियान के तहत आगे विशेष शिविर आयोजित कर टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक किशोरियों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह शेखावत (एन.ओ.), सरोज, सविता, पूनम (एएनएम), सावित्री देवी (एलएचवी), सुभाष और रघुवीर (डीईओ) सहित पीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles