नवलगढ़ में पानी के लिए आमजन परेशान:जयपुरिया स्कूल के पास 70 घरों की सप्लाई ठप, लोगों ने सौंपा ज्ञापन
नवलगढ़ में पानी के लिए आमजन परेशान:जयपुरिया स्कूल के पास 70 घरों की सप्लाई ठप, लोगों ने सौंपा ज्ञापन
नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे में पानी का गंभीर संकट सामने आया है। जयपुरिया स्कूल के पास स्थित एक वार्ड में करीब 70 घरों में जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। पाइपलाइन काटे जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। वहीं, अंबेडकर पार्क के पास वार्ड 33 के निवासियों ने भी जल संकट को लेकर जलदाय विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा है।
पाइनलाइन काटने से संकट
स्थानीय लोगों के अनुसार, सार्वजनिक ट्यूबवेल से इन 70 घरों में नियमित पानी की सप्लाई होती थी। लेकिन, हाल ही में पाइपलाइन काट दिए जाने के बाद से जल आपूर्ति अचानक बंद हो गई है। वार्डवासियों ने बताया कि अब न तो ट्यूबवेल से पानी मिल रहा है और न ही जलदाय विभाग की टंकी से सप्लाई हो रही है।
पीने के पानी के लिए भटकने पर मजबूर
इस गंभीर स्थिति के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी की कमी ने रोजमर्रा के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं।
एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
अंबेडकर पार्क के पास वार्ड 33 के निवासियों ने भी इसी तरह की जल समस्या का सामना करते हुए जलदाय विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी से जीना दूभर हो गया है।
मामले की जानकारी मिलने पर जलदाय विभाग के एक्सईएन मोहम्मद अली ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने जेईएन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दोनों प्रभावित स्थानों पर भेजा है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2131403


