रानोली थाना में सीएलजी बैठक:ट्रैफिक व्यवस्था, साइबर धोखाधड़ी और कानून-व्यवस्था पर चर्चा की
रानोली थाना में सीएलजी बैठक:ट्रैफिक व्यवस्था, साइबर धोखाधड़ी और कानून-व्यवस्था पर चर्चा की
रानौली : रानोली थाना परिसर में रिंग्स एडिशनल एसपी दीपक गर्ग की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, साइबर धोखाधड़ी और कानून-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। हालांकि, इस बार बैठक में सदस्यों की कम उपस्थिति मुख्य चर्चा का विषय रही।
बैठक में यह बात सामने आई कि रानोली थाना और सीएलजी सदस्यों के बीच समन्वय की कमी के कारण अपेक्षित संख्या में सदस्य उपस्थित नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार, बैठक में केवल 10 सीएलजी सदस्य ही शामिल हुए। कई सदस्यों तक समय पर सूचना न पहुंचना और आपसी तालमेल का अभाव इसकी मुख्य वजह बताया गया है।
रानोली और पलसाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित ट्रैफिक का मुद्दा पिछली कई बैठकों में उठाया जा चुका है। इसके बावजूद, अब तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। पुलिस द्वारा समय-समय पर चालान की कार्रवाई की जाती है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी निवारण नहीं हो पा रहा है।
विशेष रूप से, पलसाना के खंडेला रोड चौराहे पर प्रतिदिन लगने वाला जाम और रानोली में एनएच-52 की सर्विस रोड पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहन आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहे हैं।
एडिशनल एसपी दीपक गर्ग ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने, साइबर ठगी से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया।
एडिशनल एसपी गर्ग ने उपस्थित सदस्यों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में बेहतर समन्वय के साथ सीएलजी बैठकों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस बैठक में रानोली थाना सीआई रामलाल और अन्य सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131376


