रींगस अस्पताल में दोगुनी हुई ओपीडी:700 से बढ़कर 1300 तक पहुंची मरीजों की संख्या, लंबी कतार लगी
रींगस अस्पताल में दोगुनी हुई ओपीडी:700 से बढ़कर 1300 तक पहुंची मरीजों की संख्या, लंबी कतार लगी
रींगस : रींगस कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल के उन्नत होने के बाद ओपीडी 700 से बढ़कर 1300 तक पहुंच गई है। हालांकि, फार्मेसी और लैब में कर्मचारियों की कमी के कारण मरीजों को लंबी कतारों और जांच में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
दोगुना हुआ भार
अस्पताल में विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण रोगी भार लगभग दोगुना हो गया है। इसके बावजूद, फार्मेसी और लैब विभागों में कर्मचारियों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिससे मौजूदा संसाधनों पर भारी दबाव पड़ रहा है।
वर्तमान में, अस्पताल की ओपीडी लगभग 1300 मरीजों की है, लेकिन दवा वितरण के लिए केवल दो केंद्र और तीन फार्मासिस्ट ही नियुक्त हैं। मरीजों की संख्या के अनुसार, कम से कम पांच दवा वितरण केंद्र और लगभग आठ फार्मासिस्टों की आवश्यकता है, ताकि मरीजों को घंटों कतार में खड़े होने से बचाया जा सके।
56 सेे बढ़ 122 हुई जांचों की संख्या
लैब में भी स्थिति गंभीर है, जहां जांचों की संख्या 56 से बढ़कर 122 हो गई है। प्रतिदिन 450-500 मरीज जांच के लिए लैब पहुंचते हैं। यहां केवल तीन लैब टेक्निशियन कार्यरत हैं, जबकि पांच पद स्वीकृत हैं और दो रिक्त पड़े हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए, स्वीकृत पदों के अतिरिक्त तीन और लैब टेक्निशियन की आवश्यकता है।
तकनीकी विशेषज्ञों की कमी के कारण मरीजों को समय पर जांच नहीं मिल पा रही है और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार, मरीजों को अपनी जांच बाहर से करवानी पड़ती है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
पीएमओ बोले-अस्पातल में संसाधनों को बढ़ाया जा रहा
राजकीय उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल ने बताया कि अस्पताल में लगातार संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है। जो कमी महसूस हो रही है, उसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अतिरिक्त संसाधन व मैन पावर मिल सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131376


