[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में निर्माणाधीन गोशाला की दीवार गिरी:तेज हवा से ढहा चारागृह, लाखों का नुकसान, जनहानि टली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में निर्माणाधीन गोशाला की दीवार गिरी:तेज हवा से ढहा चारागृह, लाखों का नुकसान, जनहानि टली

छापर में निर्माणाधीन गोशाला की दीवार गिरी:तेज हवा से ढहा चारागृह, लाखों का नुकसान, जनहानि टली

छापर : छापर कस्बे में सोमवार शाम तेज हवाओं के कारण श्रीरामशंकर गोशाला की बीड़ में निर्माणाधीन चारागृह की दीवारें ढह गईं। घटना के समय मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ ही क्षणों में पूरी संरचना जमीन पर आ गिरी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार यह चारागृह लगभग 300 फीट लंबा और 22 फीट ऊंचा बनाया जा रहा था, जिसकी दीवारें नौ इंच मोटी थीं। बताया गया है कि चारागृह की दोनों तरफ की दीवारों में पर्याप्त कॉलम नहीं होने के कारण वे तेज हवा का दबाव झेल नहीं पाईं। लगभग 600 फीट लंबी दीवार धराशायी हो गई।

इस घटना से गोशाला के निर्माण कार्य को बड़ा झटका लगा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles