[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना:झुंझुनूं से 70 लोग जाएंगे हज पर, एक यात्री पर खर्च होंगे 3.54 लाख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना:झुंझुनूं से 70 लोग जाएंगे हज पर, एक यात्री पर खर्च होंगे 3.54 लाख

उदयपुरवाटी से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना:झुंझुनूं से 70 लोग जाएंगे हज पर, एक यात्री पर खर्च होंगे 3.54 लाख

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी से हज यात्रा 2023 के लिए पहला जत्था मंगलवार की रात को रवाना हो गया है। हज यात्रियों को रवाना करने के लिए मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा, शिवम गुढ़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार हज यात्रा के पहले जत्थे में बसीर खोखर, जमीला बानो, मुबारिक हुसैन, फरीदा बानो, जरीना बानो आदि रवाना हुए। हज यात्रियों ने सफ़र के दौरान कलाम-ए-इलाही का तराना गाते हुए रवाना हुए। हज यात्री लब्बेक अल्ल्लाहुमा लबेक़ लाशरीक लका लबैक की सदा बुलन्द करते हुए जा रहे थे। हज ट्रेनर हाजी अफ़सीन खान ने बताया कि झुंझुनूं जिले से 70, चुरू जिले से 97 व सीकर जिले से 152 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे।

हज ट्रेनर हाजी रशीद खोखर ने बताया कि यात्रियों को गुटखा, जर्दा, बीड़ी आदि पर सऊदी सरकार ने सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। इस बार राजस्थान के हाजियों के लिये जयपुर एयरपोर्ट से ही फ्लाइट का इंतजाम किया गया है। हज यात्री पहले सऊदी अरब के मदीना शहर में जाएंगे वहां से दस दिन बाद मक्का के लिए रवाना होंगे।

हज ट्रेनर मास्टर सयैद सिकन्दर ने बताया कि इस बार एक हाजी के हज यात्रा पर 3,54,722 रुपए खर्च होंगे। इस मौके पर मौलाना सुलेमान, शहर काजी गुलाम रसूल, काजी गुलाम मुर्तजा, ईरशाद काजी, गुलाम नबी तेली, अब्बास खान, अख्तर खोखर, जाकिर खोखर शरीफ तगाला, रज्जाक खोखर, इब्राहिम खोखर, लुकमान खोकर, बिरजू मीणा छापोली, साजिद झुंझुनूं, फिरोज खान सीकर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker