[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में नव निर्मित पुलिया पानी में डूबी:पालिका ने पम्पसेट लगाकर की पानी निकासी की व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

छापर में नव निर्मित पुलिया पानी में डूबी:पालिका ने पम्पसेट लगाकर की पानी निकासी की व्यवस्था

छापर में नव निर्मित पुलिया पानी में डूबी:पालिका ने पम्पसेट लगाकर की पानी निकासी की व्यवस्था

रतनगढ़ : कस्बे में सोमवार शाम हुई बारिश के बाद राजकीय चिकित्सालय के पास भारी जलभराव हो गया। इसके चलते घंटों तक आवागमन बाधित रहा।

स्थिति को देखते हुए, पालिका प्रशासन ने आनन-फानन में पम्पसेट लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की। गौरतलब है कि पालिका ने हाल ही में इस समस्या के समाधान के लिए 27 लाख रुपये की लागत से एक पुलिया का निर्माण करवाया था।

हालांकि, इस पुलिया निर्माण के बावजूद पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई। पहली हल्की बारिश में ही पुलिया पानी से लबालब भर गई, जिससे निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

इस संबंध में, पालिका अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने बताया कि इस क्षेत्र में बरसाती पानी का दबाव अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में इस बार काफी हद तक पानी की निकासी हुई है। व्यास ने यह भी कहा कि पुलिया की गुणवत्ता की जांच पालिका द्वारा करवाई जाएगी।

Related Articles