बबाई नरसिंह मंदिर में तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा शुरू:पहले दिन भगवान गणेश का आव्हान, अन्नाधिवास और जलाधिवास संपन्न
बबाई नरसिंह मंदिर में तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा शुरू:पहले दिन भगवान गणेश का आव्हान, अन्नाधिवास और जलाधिवास संपन्न
बबाई : बबाई कस्बे के पुराने बाजार स्थित नरसिंह मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। इस दौरान मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन भगवान गणेश का आव्हान किया गया, जिसके बाद मूर्तियों का अन्नाधिवास और जलाधिवास संपन्न हुआ।
प्राणप्रतिष्ठा के प्रथम दिन के अनुष्ठान पंडित महेश शर्मा चीपलाटा के आचार्यत्व में संपन्न हुए। सुनील कुमार, विकास कुमार, सुरेश कुमार और संतोष कुमार ने मुख्य रूप से पूजन सम्पन्न करवाया ।
इस पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान ओमप्रकाश पंच, विनोद गुप्ता और मोहनलाल सांवतिया उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी कैलाश शर्मा के साथ मुकेश शर्मा, दिलीप सिंह, मनीष सांवतिया, किशन लाल ममोडिया, अरुण सैनी, सुभाष सैनी और पुरुषोत्तम सैनी सहित कस्बे के कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130532

