[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में जनगणना 2027 के पहले चरण की बैठक:323 ब्लॉक निर्धारित किए, मकान सूचीकरण और स्व गणना पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में जनगणना 2027 के पहले चरण की बैठक:323 ब्लॉक निर्धारित किए, मकान सूचीकरण और स्व गणना पर चर्चा

नीमकाथाना में जनगणना 2027 के पहले चरण की बैठक:323 ब्लॉक निर्धारित किए, मकान सूचीकरण और स्व गणना पर चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह

नीमकाथाना : जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं स्व-गणना से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार देवीलाल चौधरी द्वारा की गई।

जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। वहीं स्व-गणना की विशेष सुविधा 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

323 ब्लॉक निर्धारित किए

तहसीलदार देवी लाल चौधरी ने बताया- नीमकाथाना के अंतर्गत कुल 93 राजस्व ग्रामों में 323 ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इस कार्य के सफल संचालन के लिए 53 पर्यवेक्षक एवं 315 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। सभी आरक्षित एवं कार्यरत कार्मिकों को प्रशिक्षण 4 मई 2026 से 12 मई 2026 तक तीन चरणों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन सीताराम मोदी आचार्य राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में किया जाएगा।

पहली बार स्व-गणना का होगी

तहसीलदार ने बताया-देश मे पहली बार जनगणना के इतिहास में स्व-गणना का ऑप्शन रखा गया है। ज्यादा ज्यादा से जनगणना से जुड़ी सभी डिटेल्स वो मोबाइल व लेपटॉप के माध्यम से फील कर सकते हैं। फील्ड में लगे सुपरवाइजर व अधिकारियों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही पूरे नीमकाथाना को 323 ब्लॉक में बांटा गया है। हर ब्लॉक प्रगण और 5 ब्लॉकों पर सुपरवाइजर को लगाया गया है। जिससे ये कार्य जल्द से जल्द हो सके। वही प्रगण और सुपरवाइजर की ट्रेनिंग 4 से 12 मई तक होगी।

बैठक में फील्ड ट्रेनर्स अरविन्द, सुरेश यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, संजीव शर्मा, शशिकान्त शर्मा, जनगणना लिपिक श्रीकान्त शर्मा तथा जनगणना शाखा प्रभारी मुकेश कुमार जांगिड सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles