बकरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 से ज्यादा वारदातें कबूलीं
सब्जी-फल बेचने के बहाने करते थे रेकी; 2 कार, औजार जब्त, 4 बकरियां बरामद
खेतड़ीनगर : जिले में लगातार हो रही बकरी चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में जिलेभर में 20-25 वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 स्विफ्ट डिजायर कार, चोरी में काम आने वाले औजार और 4 बकरियां बरामद की हैं।
दिन में करते थे रेकी, रात में वारदात
जांच में सामने आया कि आरोपी दिन में फल-सब्जी बेचने के बहाने गांवों में घूमकर रेकी करते थे। इसके बाद रात में सुनसान स्थानों पर बाड़ों में बंधी बकरियों को चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद बकरियों को कार की डिग्गी और सीटों में भरकर ले जाया जाता था।
पहचान छिपाने के लिए लगाते थे मेहंदी
आरोपी चोरी की गई बकरियों की पहचान छिपाने के लिए उन पर मेहंदी का लेप लगाकर उन्हें मेवात क्षेत्र में बेच देते थे, जिससे मालिक पहचान नहीं कर पाते थे।
ऐसे हुआ खुलासा
1 अप्रैल को पाजी की ढाणी निवासी भागीरथ गुर्जर ने 17 बकरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जिलेभर में हो रही सिलसिलेवार चोरियों को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमें गठित कीं। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मानोता नदी के पास से 4 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर शौकत (नूंह, हरियाणा), मुनफेद (नूंह, हरियाणा), मेमर (मानोता कलां, खेतड़ीनगर) व जगदीश (मानोता कलां, खेतड़ीनगर) को गिरफ्तार किया । पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लग्जरी कारों में बकरियों को भरकर ले जाते थे और वारदात के दौरान हथौड़ी, प्लास, टॉर्च व चाकू जैसे औजारों का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत व सीओ जुल्फिकार अली के सुपरविजन में थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।
पुलिस टीमों में एचसी राजेश, संदीप, अनिल, महेन्द्र, कानि. महेश, रोताश, चन्द्रपाल, मनीष, अनिल, योगेश, संजय, अशोक, वैदप्रकाश, मनीष कुमार व योगेश शामिल रहे। इस पूरी कार्यवाही में नेमीचन्द कानि का विशेष योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक ने टीम को शाबाशी दी है।
इन्होंने कहा
1 अप्रैल 2026 को पाजी की ढाणी तन खरकड़ा निवासी भागीरथमल गुर्जर ने रिपोर्ट दी थी 29 मार्च की रात अज्ञात चोर बाड़े से 17 बकरियां चोरी कर ले गए थे। जिले में मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ने की सूचना मिल रही थी। जसरापुर, खरकड़ा, पाजी की ढाणी, पावटा की ढाणी सहित कई जगह वारदातें हुई थीं। विभिन्न थानों की चार टीमें बनाई गईं। डीएसपी ने बताया कि गुढा में हुई चोरी के बाद एक सुराग मिला। चोर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बकरी चोरी करते थे। इसी आधार पर कांस्टेबल नेमीचंद ने मुखबिरों को डिजायर गाड़ी पर नजर रखने को कहा। मुखबिर से सूचना मिली कि गाड़ी कॉपर में घूम रही है। इसके बाद चार संदिग्ध पकड़े गए। – डीएसपी जुल्फिकार अली
Related Articles
सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई युवक की जान:मुलजिम को ले जा रहे थे, रास्ते में बेहोश पड़ा मिला था; अब खतरे से बाहर
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2215730
