HPV वैक्सीनेशन को लेकर कलेक्टर सख्त, बोले- अफवाहों में न आएं, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित
निजी स्कूल संचालकों की बैठक; 14-15 साल की बालिकाओं को लगेगा सिंगल डोज टीका
झुंझुनूं : जिले में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निजी विद्यालय संघ और संस्था प्रधानों की बैठक ली। बैठक का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।
कलेक्टर ने कहा कि जैसे पोलियो अभियान से बड़ी बीमारी पर काबू पाया गया, उसी तरह एचपीवी टीकाकरण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बालिकाओं को सिंगल डोज के रूप में दी जा रही है।
उन्होंने निजी स्कूल संचालकों से अपील की कि वे अभिभावकों को जागरूक करें और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर अधिकतम बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने अभिभावकों को चेतावनी दी कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों या भ्रामक जानकारी से बचें। किसी भी शंका की स्थिति में अधिकृत चिकित्सकों से ही जानकारी लें। बैठक में निजी विद्यालय संघ के पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
ये रहे मौजूद:
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, डीपीओ सियाराम पूनिया, डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व निजी स्कूल प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135542


