झुंझुनूं में 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
झुंझुनूं में 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
झुंझुनूं : जिले में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026) के तहत 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला कलक्टर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की कृषि, पशुपालन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे नागरिकों तक पहुंचाना है।
उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम रथ जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों झुंझुनूं, मंडावा, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, सूरजगढ़, नवलगढ़ और पिलानी में आगामी 15 दिनों तक भ्रमण करेंगे। इस दौरान 13 विभागों जैसे कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
ग्राम रथों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियां दिखाई जाएंगी। साथ ही आमजन से सुझाव लेने के लिए सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण अपने सुझाव दर्ज कर सकेंगे। अभियान के तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा संध्या चौपाल के माध्यम से लोक शैली में योजनाओं का प्रचार किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ेगी।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह लांबा, उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विजयपाल कस्वा, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
29 अप्रैल को यहां पहुंचेगा ग्राम रथ:
अभियान के तहत 29 अप्रैल को झुंझुनूं के बाकरा, शीशियां, बीबासर; सूरजगढ़ के सिरसला, चौराड़ी अगुणी, काकोड़ा, अगवाना खुर्द; मंडावा के पिलानी खुर्द, बिरमी, दिलाई, पाटोदा; उदयपुरवाटी के केशरपुरा, बजावा, छऊ, खीवासर; खेतड़ी के मान्दरी, रवां, शिमला, ठाठवाड़ी; पिलानी के खुडिया, बदनगढ़, नरहड़, श्योपुर बास गोदारा तथा नवलगढ़ के घोड़ीवारा खुर्द, पबाना और नाहर सिंघानी में ग्राम रथ पहुंचकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130460

