गो भक्त तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
गो भक्त तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
सरदारशहर : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत आज भारत वर्ष में संतो के आग्रह पर सभी गो भक्त एक साथ, एक आवाज में भारत के सभी 5809 तहसीलों में एक साथ गो प्रेमियों द्वारा अपने अपने तहसील मुख्यालय में गौ माता को गो सम्मान दिवस के रूप में संकल्प लिया था । इस संकल्प को आज पूर्ण कर रहे हैं। गौ सम्मान आह्वान अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर युक्त प्रतियां सहित ज्ञापन उदासर महंत दयानाथ महाराज, बालसंत भोले बाबा के नेतृत्व में कम्मा गेस्ट हाउस से डीजे बैंड के साथ गो माता के भजनों का कीर्तन करते हुए सभी गो भक्त तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो सम्मान आह्वान अभियान में बाल संत बोले बाबा ने कहा- गाय माता राष्ट्र माता बने । इसी संकल्प को लेकर अब संपूर्ण भारत वर्ष में संतों ने आह्वान किया है। दया नाथ जी महाराज ने कहा- गौ सेवा और गौ रक्षा के माध्यम से होने वाले राष्ट्र रक्षा एवं संस्कृति रक्षा के इस निष्काम और पवित्र अभियान में सम्मिलित होना हम सभी का धर्म है।
गो सम्मान आह्वान अभियान के संयोजक रामप्रसाद बोहरा ने कहा – गो हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगे, केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से आग्रह है, कि गो सेवा मंत्रालय बनाया जाये, जिससे देशी गोवंश पूर्णत से सुरक्षित हो।
ज्ञापन देने वालों में उपस्थित गो भक्तो में गोपीकृष्ण शर्मा, मुकेश देरासरी, संदीप सोनी, अभिषेक भोजक, सुखलाल चौहान, किशन मोयल, राजेंद्र सोनी, सांवरमल कम्मा, बालकिशन कौशिक, तेजपाल चौधरी, शिवदयाल पारीक, कुंभारामजोशी, मीना लाल माली, पुलकित भोजक,महेश बड़ाडरा, मनोज सोनी,विष्णु भोजक, दीपक सैन,रोहित भोजक,मंयक सैनी,गोपी भोजक, राहुल बगड़िया ,बबली सैनी, गिरधारीलाल सैनी, सुरेंद्र सैनी मातृशक्ति ओर सैकड़ो कार्यकर्ता ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2129238


