[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा उमदसिंह महाराज की पावन स्मृति में बुहाना में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बाबा उमदसिंह महाराज की पावन स्मृति में बुहाना में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन

बाबा उमदसिंह महाराज की पावन स्मृति में बुहाना में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया

बुहाना : नगरपालिका बुहाना में बाबा उमद सिंह महाराज की पावन स्मृति में बाबा उमद सिंह खेल मैदान सूरजगढ़ रोड बुहाना में 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक तीन दिवसीय शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बाबा उमद सिंह विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने बताया कि 30 अप्रैल को शाम 5 बजे से कबड्डी मैच शुरू होंगे। दूसरे दिन 1 मई 2026 सुबह 7 बजे भव्य झांकी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 5 बजे तक भंडारे का आयोजन होगा।

शाम 5:30 बजे से कबड्डी के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले होंगे जिसमें प्रथम पुरस्कार 11,000, द्वितीय पुरस्कार 5,100, एंट्री फीस: निशुल्क होगि। इसी दिन लड़कों की 1600 मीटर दौड़ और लड़कियों की 800 मीटर दौड़ का आयोजन भी होगा। तीसरे 2 मई सुबह 8 बजे छप्पन भोग का प्रसाद बाबाजी को चढ़ाया जाएगा और दिन में मेला लगेगा। शाम 4 बजे से कुश्ती दंगल, जिसमें 31,000 रूपए की पुरस्कार राशि कुश्ती सेवा समिति की ओर से दी जाएगी।

रात साढ़े 9बजे से हरियाणा एवं राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह तीन दिवसीय उत्सव स्थानीय परंपरा, भक्ति और खेल संस्कृति का सुंदर मिश्रण है, जिसमें कबड्डी, कुश्ती, दौड़, भंडारा, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। आसपास के सभी गांवों के निवासियों से अपील है कि वे इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा उमद सिंह महाराज की स्मृति में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।

Related Articles