पहली ही आंधी में उखड़े ‘विकास’ के दावे: 33 करोड़ की सड़क पर लगे बोर्ड गिरे, बड़ा हादसा टला
पहली ही आंधी में उखड़े ‘विकास’ के दावे: 33 करोड़ की सड़क पर लगे बोर्ड गिरे, बड़ा हादसा टला
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई जा रही सड़क परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार देर शाम आई तेज आंधी ने विभागीय दावों की पोल खोल दी, जब राजोता में निजामपुर मोड़ और बसई सड़क मार्ग पर लगे बड़े साइन बोर्ड गिर गए।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार इन बोर्डों को लगाए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह गहरा गया है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि करीब 33 करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क परियोजना में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि “सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते काम की गुणवत्ता बेहद खराब है। महज एक महीने में बोर्ड का गिरना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।”
अंधेरे में बढ़ा खतरा
राजोता और बसई मार्ग पर गिरे इन बोर्डों के कारण रात के समय राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन्हें सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया तो आगामी मानसून और तेज आंधियों में यह जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जांच की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस सड़क परियोजना की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129196


