[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. जुल्फिकार को मिलेगा ‘अब्दुल कलाम अवार्ड-2026’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. जुल्फिकार को मिलेगा ‘अब्दुल कलाम अवार्ड-2026’

डॉ. जुल्फिकार को मिलेगा ‘अब्दुल कलाम अवार्ड-2026’

झुंझुनूं : भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान 29 अप्रैल को जयपुर में मां शारदा देवी परमार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाएगा। डॉ. जुल्फिकार ने स्वामी विवेकानंद पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्य कर विशेष पहचान बनाई है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जुल्फिकार को इससे पहले भी उनके शिक्षा, समाज सेवा, पुस्तक लेखन एवं शोध कार्यों के लिए देश-विदेश की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यह अवार्ड उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य किए हों।

Related Articles