[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में राउमावि महनसर का नवाचार, विद्यार्थियों को पिलाया गन्ने का जूस, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में राउमावि महनसर का नवाचार, विद्यार्थियों को पिलाया गन्ने का जूस, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

भीषण गर्मी में राउमावि महनसर का नवाचार, विद्यार्थियों को पिलाया गन्ने का जूस, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

महनसर : महनसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। नव-पदोन्नत प्राध्यापक अशफाक अली बिसाऊ ने प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए ताजा गन्ने के जूस की व्यवस्था कराई।

जूस में नींबू, पुदीना और जलजीरा मिलाकर विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए और उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने और परिंडे लगाकर उनमें नियमित पानी भरने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा, इकबाल हुसैन, व्याख्याता महेन्द्र सिंह लाम्बा, रमेश कुमार मीणा, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, बबीता, सरिता फगेड़िया, राजेश कुमार, विद्याधर सिंह, कमला पूनियां, ममता स्वामी, राधाकृष्ण, रामेश्वरदयाल धौलपुरिया, महेन्द्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं गंगा विद्यापीठ के प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ गौरी और सुल्तान सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।

Related Articles