[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला आरक्षण की सच्चाई अब हर महिला तक पहुंचाएगी ओबीसी कांग्रेस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला आरक्षण की सच्चाई अब हर महिला तक पहुंचाएगी ओबीसी कांग्रेस

महिला आरक्षण की सच्चाई अब हर महिला तक पहुंचाएगी ओबीसी कांग्रेस

उदयपुरवाटी: कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से रविवार को उदयपुरवाटी में महिला आरक्षण को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में विधायक भगवानाराम सैनी ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है और जनता के बीच कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है।

ओबीसी कांग्रेस जिला प्रभारी डॉ. उमराव यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, लेकिन अब भाजपा इसकी आड़ में वोट बैंक की राजनीति कर रही है, जो एक सोची-समझी रणनीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब महिला आरक्षण की वास्तविकता हर महिला तक पहुंचाने का काम करेगी।

ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंकलेश जाखड़ ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है। वहीं जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हैं, वे उस समय कहां थे जब मणिपुर में महिलाओं के साथ घटनाएं हुईं और दिल्ली में बेटियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ।

सभा को प्रदेश सचिव मुकेश सैनी, भूदान बोर्ड की पूर्व सदस्या मीनू सैनी, अधिवक्ता सुशीला सैनी, उदयपुरवाटी अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्रवण सैनी, ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण सैनी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Articles