भाटूंड पुल के आगे मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल
भाटूंड पुल के आगे मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल
पाली : बाली उपखंड क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। भाटूंड पुल के आगे मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसे में मदन कुमार पुत्र वीरमाराम (54 वर्ष) तथा किशन कुमार देवासी (20 वर्ष), निवासी बेरा घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।
एम्बुलेंस के पायलट प्रकाश कुमार एवं नर्सिंग स्टाफ मनजीत सिंह ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी बेरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि भाटूंड पुल के आगे मोड़ पर अचानक आमने-सामने आने से दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2127943

