[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में गौसेवक 27 अप्रैल को निकालेंगे रैली:गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोद में गौसेवक 27 अप्रैल को निकालेंगे रैली:गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

धोद में गौसेवक 27 अप्रैल को निकालेंगे रैली:गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

धोद : धोद तहसील क्षेत्र में गौसेवकों द्वारा ‘गौसम्मान आवाह्नन अभियान’ के तहत एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल को दुर्गा चौक से तहसील कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद गौसेवक तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

इस ज्ञापन के माध्यम से देशभर में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई जाएगी। यह अभियान केवल धोद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की लगभग 5 हजार तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसका उद्देश्य गौसंरक्षण और गौसम्मान के प्रति एक मजबूत संदेश देना है।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज और नागवा बगीची के ध्याननाथ महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में गौसेवकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस रैली में बड़ी संख्या में गौभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल होंगे। वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाएंगे।

Related Articles