[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओजटू में ट्रैक्टर के नीचे दबा ठेकेदार, मौत:बिजली पोल ड्रिलिंग करते समय कंटेनर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओजटू में ट्रैक्टर के नीचे दबा ठेकेदार, मौत:बिजली पोल ड्रिलिंग करते समय कंटेनर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर

ओजटू में ट्रैक्टर के नीचे दबा ठेकेदार, मौत:बिजली पोल ड्रिलिंग करते समय कंटेनर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर

चिड़ावा : चिड़ावा में कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ठेकेदार के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना ओजटू में झुंझुनूं रोड पर रविवार को हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बारी निवासी गिरिराज स्वामी बिजली के पोल लगाने का ठेका लिए हुए थे। रविवार को ओजटू इलाके में पोल लगाने का काम शुरू किया था। गिरिराज स्वामी रविवार को बिजली के पोल के लिए ड्रिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और गिरिराज स्वामी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

40 लाख में लिया था ठेका

गिरिराज ने सारी निवासी जगदीश बलौदा के साथ मिलकर करीब 40 लाख रुपए का यह ठेका लिया था। काम शुरू करने के पहले दिन ही हादसा हो गया। गिरिराज स्वामी के परिवार में उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटियों में रेणु और सपना विवाहित हैं, जबकि अविवाहित सीमा चित्तौड़गढ़ से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।

ओजटू में बिजली पोल ड्रिलिंग का काम करते समय कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी थी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया।

उनका बेटा देवेंद्र स्वामी सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। गिरिराज के बड़े भाई कैलाश का तीन साल पहले निधन हो गया था और छोटे भाई शिवराज स्वामी बोरिंग ठेकेदारी का काम करते हैं। भाई शिवराज ने हादसे की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को उप जिला अस्पताल मॉर्च्युरी में रखा गया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles