लोयल के राजकीय विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान:स्कूल की 12 छात्राएं गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित, शिक्षा जागरूकता रैली निकाली
लोयल के राजकीय विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान:स्कूल की 12 छात्राएं गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित, शिक्षा जागरूकता रैली निकाली
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : क्षेत्र के लोयल गांव स्थित सेठ गोपाल राय हरसुखदास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की 12 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन भी हुआ, जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरोज यादव ने की, जबकि सरपंच महेंद्र सिंह काजला मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में विकास काजला, सूबेदार शीशराम, सुमेर सिंह, प्रकाश बेरवाल, हंसराम, सलीम खान और घडसीराम शामिल थे। समारोह का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रधानाचार्य सरोज यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिफा, माही, मेनका, खुशी, सलोनी, भूमिका, पूजा, रेखा, रिया, मनीषा, मुस्कान और पूजा को माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12 कला संकाय में शिफा ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि माही ने 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।विद्यालय की 12 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव का विषय रहा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह काजला ने अपने संबोधन में शिक्षा को सफलता का मजबूत आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने और उन्हें प्रोत्साहित करने की बात कही।सम्मान समारोह के बाद छात्राओं को खुली गाड़ी में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ शिक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छात्राओं का स्वागत किया। रैली के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ज्योति, शकुंतला देवी, राजवीर, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, भोपाल सिंह, शीशराम, अनिल कुमार, सुनील कुमार, सीताराम, इंदिरा देवी, रामस्वरूप, नगेंद्र, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2125144

