[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोषण ट्रेकर पर आंगनबाड़ी की 100% उपस्थिति दर्ज करें: कलेक्टर सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पोषण ट्रेकर पर आंगनबाड़ी की 100% उपस्थिति दर्ज करें: कलेक्टर सुराणा

पोषण ट्रेकर पर आंगनबाड़ी की 100% उपस्थिति दर्ज करें: कलेक्टर सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा 

चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आईसीडीएस कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पोषण ट्रेकर एप पर आंगनबाड़ी केन्द्रों की शत-प्रतिशत दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी श्रेणियों का पोषाहार वितरण एफआरएस प्रणाली के माध्यम से 100 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बच्चों को पीएचसी/सीएचसी पर उपचार के लिए दिखाया गया है, उनका पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में संधारित किया जाए और कुपोषित (SAM) बच्चों की नियमित ट्रैकिंग कर ऐप पर दर्ज किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंखे या बिजली की सुविधा नहीं है, वहां सीएसआर और स्थानीय सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएं। साथ ही केन्द्रों पर आईईसी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए अभिभावकों को जागरूक किया जाए और ‘रॉकेट लर्निंग’ कार्यक्रम से अधिकाधिक लोगों को जोड़ा जाए।

बैठक में सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र, पोषण ट्रेकर, पेयजल व्यवस्था और अन्य आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीपीओ सीमा गहलोत ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

Related Articles