पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी
पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा पिछले तीन दिन से चल रहे पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान के तहत जयपुर रोड़ स्थित मदरसा जामिया दारुल उलूम, स्टार एकेडमी स्कूल, शेखावत कॉलोनी, अग्रसेन नगर, सनवे होटल, जी आर होटल, राजगढ़-सालासर हाइवे आदि जगहों पर परिंडे लगाकर उनकी सार-संभाल की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर मदरसे के सदर मुदर्रिस व जमीयत उलमा हिन्द के जिला अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद इरशाद कासमी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना बहुत नेक और सहरानीय कार्य है। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली लोगों को ही ऐसा नेक कार्य करने का अवसर मिलता है। प्रधानाध्यापक आवेश कुरैशी ने कहा कि अत्यधिक तापमान बढ़ने पर कहीं-कहीं पर तो पोखर-तालाब जैसे जल स्रोत भी सूख जाते हैं, जिससे पशु-पक्षियों को पानी मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है, इसलिए हमें अधिक से अधिक परिंडे लगाकर उनमें पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। समिति के व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने बताया कि अभियान में लगातार पिछले तीन दिनों से अभियान जारी है। डॉ अखतर खान, महबूब खान, सुलेमान मनीहार, सोयल खान आदि सहयोगी भूमिका निभा रहे हैं। संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से 511 परिंडे लगाने के लक्ष्य के साथ उपरोक्त अभियान शेखावाटी स्तर पर चलाया जा रहा है। इस दौरान स्टार अकादमी के डायरेक्टर अब्बास खान, इरफान खान राणासर, गौरव शर्मा, मुकेश सैन, शकील खान,असगर खान, जाहिद खान, सोयल खान, इमरान खान, समीर खान आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2125091

