[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू:पहले दिन 172 किशोरियों को लगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू:पहले दिन 172 किशोरियों को लगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

बुहाना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू:पहले दिन 172 किशोरियों को लगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

बुहाना : सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बुहाना खंड में शुक्रवार को एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन 172 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई, जिसमें अभिभावकों और किशोरियों में उत्साह देखा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए जागरूकता प्रयासों का सकारात्मक असर दिखा। खंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सहित कुल 9 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयवीर सिंह भगासरा ने बताया कि यह अभियान 5 मई तक जारी रहेगा। इसका लक्ष्य खंड की सभी पात्र किशोरियों को टीकाकरण के दायरे में लाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related Articles