[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बावड़ी में तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण कार्य शुरू:विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के बाद नींव रखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बावड़ी में तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण कार्य शुरू:विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के बाद नींव रखी

बावड़ी में तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण कार्य शुरू:विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के बाद नींव रखी

खंडेला : ग्राम पंचायत बावड़ी में शुक्रवार को तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन और हवन के बाद मंदिर की नींव रखी गई। पंडितों द्वारा शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में खंडेला विधायक सुभाष मील की पत्नी सुनीता देवी मील विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया। क्षेत्र की खुशहाली और मंदिर निर्माण कार्य की सफलता की कामना की। मंदिर स्थल पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी थी। स्थल को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। महिलाओं ने मंगलगीत गाए और श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में तेजाजी महाराज के मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी। अब ग्रामीणों के सहयोग से यह सपना साकार हो रहा है। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Articles