[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय मंत्री पासवान बोले-बाबा श्याम के आशीर्वाद से 100% स्ट्राइक-रेट:बिना मांगे सब कुछ मिलता है यहां, पांचों राज्यों में NDA की सरकार बनेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

केंद्रीय मंत्री पासवान बोले-बाबा श्याम के आशीर्वाद से 100% स्ट्राइक-रेट:बिना मांगे सब कुछ मिलता है यहां, पांचों राज्यों में NDA की सरकार बनेगी

केंद्रीय मंत्री पासवान बोले-बाबा श्याम के आशीर्वाद से 100% स्ट्राइक-रेट:बिना मांगे सब कुछ मिलता है यहां, पांचों राज्यों में NDA की सरकार बनेगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा- जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं, वहां पर NDA की मजबूत सरकार बनने जा रही है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग में वहां के लोगों ने काफी उत्साह से मतदान किया है।

पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की सरकार से त्रस्त होकर नरेंद्र मोदी के विचारों की सरकार लाने के लिए वोट किया है। 4 मई को जब परिणाम घोषित होंगे तो इन पांचों राज्यों में NDA की नरेंद्र मोदी की विचारधारा की सरकार बनेगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- लोकसभा चुनाव में खाटूश्यामजी का आशीर्वाद लेकर गया था, तो हंड्रेड पर्सेंट स्ट्राइक रेट रहा। लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर प्रत्याशी खड़े थे और पांचो प्रत्याशी जीते, आज उसका धन्यवाद जताने के लिए पहुंचा हूं। बिहार विधानसभा चुनाव हुए तो पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। लोक जनशक्ति पार्टी अगले साल के उत्तरप्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का स्वागत किया।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का स्वागत किया।

ममता बनर्जी ने हिंसा और अपराध के दम पर राज किया

केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने हिंसा और अपराध के दम पर राज किया और बर्बादी करने का काम किया। बंगाल की जनता डबल इंजन वाली सरकार बनाकर पश्चिम बंगाल को विकास के राह पर ले जाना चाहती है।

5 राज्यों में कहीं भी कांग्रेस का कोई आधार नहीं है। बंगाल में भाजपास, तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में AIDMK व भाजपा की लड़ाई है।

अब खत्म होती जा रही है कांग्रेस

चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में थोड़ी बहुत बची हुई थी वहां से भी अब खत्म होती जा रही है। जिस तरह कांग्रेस सिमटती जा रही है, उस हिसाब से आने वाले समय में नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प साकार हो जाएगा। राजस्थान और हरियाणा कांग्रेस के गढ़ थे, अब वहां से भी कांग्रेस साफ होती जा रही है।

राजस्थान में पार्टी का विस्तार किया जाएगा

राजस्थान में भी लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़ने वाली एक बड़ी आबादी है, ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान में भी लोग जनशक्ति पार्टी का विस्तार किया जाएगा। चुनावी दृष्टि से भी पार्टी के संगठन को मजबूत किया जाएगा।

राजस्थान में लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं के दौर शुरू हो गए हैं। राजस्थान के आने वाले विधानसभा चुनाव तक पार्टी को मजबूत कर लिया जाएगा, ताकि प्रत्याशी उतारे जा सकें। खाटूश्यामजी जितनी बार आता हूं उतनी बार यहां सुकून मिलता है। खाटूश्यामजी में अटूट विश्वास है इसलिए पूरे परिवार के साथ आया हूं, क्योंकि यहां बिना मांगे सब कुछ मिलता है।

Related Articles