खेतड़ी में खनन टीम पर हमले का मामला, गाड़ी तोड़ी:पीछे से 10-12 लोगों ने किया हमला, 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खेतड़ी में खनन टीम पर हमले का मामला, गाड़ी तोड़ी:पीछे से 10-12 लोगों ने किया हमला, 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के कालोटा गांव में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देर शाम बबाई थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के सहायक वन संरक्षक कमलचंद ने बबाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 22 अप्रैल की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि कालोटा गौशाला के पास वन विभाग की जमीन पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन और खनन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई।
रात 10 बजे पहुंची टीम, लेकिन जेसीबी नहीं मिली
टीम में सहायक वन संरक्षक कमलचंद, सहायक वन संरक्षक हरेंद्र भाकर, सहायक वनपाल पिंकू कुमार और खनन विभाग के खनिज कार्यदेशक प्रथम रमेश चंद्र सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम रात करीब 10 बजे कालोटा गौशाला क्षेत्र में पहुंची, लेकिन मौके पर कोई जेसीबी मशीन नहीं मिली। इसके बाद टीम ने मुख्य सड़क पर लौटकर वाहन खड़े किए और कुछ कर्मचारी जांच के लिए पहाड़ी क्षेत्र की ओर चले गए।
10-12 लोगों ने किया हमला
इसी दौरान पीछे से 10-12 लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और टीम के वाहनों व स्टाफ पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। इस हमले में खनन विभाग के कर्मचारियों और वाहन चालक को चोटें आईं, वहीं एक सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए।
स्कार्पियो से पीछा करने और जानलेवा हमले का आरोप
रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलावरों ने काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन से टीम का पीछा किया, जो कालोटा निवासी हीरालाल पहलवान की बताई जा रही है। हमले के दौरान अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकले।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और बबाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी टीम सदस्यों को सुरक्षित थाने लाया गया। इसके बाद पुलिस ने नागरमल गुर्जर, कालूराम गुर्जर, प्रकाश गुर्जर, शैतान सिंह, सुमेर और हीरालाल सहित सात लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2123084

