[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप:केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-जनता में भ्रम फैलाया जा रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप:केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-जनता में भ्रम फैलाया जा रहा

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप:केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-जनता में भ्रम फैलाया जा रहा

नीमकाथाना : नीमकाथाना में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष प्रो. गोविंद नारायण घसिया और मंजू सैनी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

शकुंतला रावत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शकुंतला रावत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए दुष्प्रचार कर रही है, ताकि चुनाव के दौरान विकास, रोजगार और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके।

वादे से पीछे हटने का लगाया आरोप

रावत ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2023 में ही महिला आरक्षण बिल का पूर्ण समर्थन किया था, लेकिन केंद्र सरकार इसे लागू करने में विफल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने ही वादे से पीछे हट रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब बिल पारित हो चुका है, तो उसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि सरकार ने खुद बिल पास कराया है, तो फिर सड़कों पर उतरने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है।

पूर्व मंत्री का आरोप-जनता में भ्रम फैलाया जा रहा

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल को जनगणना और परिसीमन का हवाला देकर रोका है। साथ ही, देश की जनता में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस और विपक्ष इसे रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक कुटिलता की मंशा थी, जो पूरी नहीं हो पाई। भाजपा मनमाने तरीके से संसद की सीटों को बढ़ाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी।

रावत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक युवा, महिलाओं, गरीबों, किसानों और मजदूरों सहित जनहित के कई मुद्दों पर कानून बनाकर उन्हें लागू किया। लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से जनहित के मुद्दों में बाधाएँ डाली गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी चुनावी वादे किए, उनको आज तक पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad