रींगस में बैल ने बच्चे पर किया हमला, घायल:हाथ में लगी चोट, पालिका पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
रींगस में बैल ने बच्चे पर किया हमला, घायल:हाथ में लगी चोट, पालिका पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
रींगस : रींगस कस्बे के वार्ड 14 में बुधवार को एक बैल ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में पालिका को सूचित किया है, लेकिन आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
वार्ड के लोग बोले-कई दिनों से कर रहा हमले
वार्ड 14 के निवासियों ने बताया-निराश्रित बैल पिछले कई दिनों से लोगों पर अचानक हमला कर रहा है, जिससे उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिलता। वार्ड निवासी गोविंद ने बताया कि बैल बीमार प्रतीत होता है और उसके मुंह से लगातार तरल पदार्थ टपकता रहता है।बुधवार को हुए हमले में जय शर्मा पुत्र टीनू डाकवाला यल हो गया। बैल ने अन्य लोगों पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के चीखने-चिल्लाने पर वे दूसरी तरफ हट गए।
लोगों का आरोप है कि पालिका को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन आवारा सांडों और बैलों को पकड़कर दूसरी जगह छोड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे वार्ड के लोग दिनभर भयभीत रहते हैं। इससे पहले मीनू मार्केट में भी एक बैल बेकाबू हो गया था, जिसने कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, लेकिन पालिका उसे भी नियंत्रित नहीं कर पाई थी।
पालिका एसआई बोले-जल्द समस्या का समाधान करेंगे
नगर पालिका के एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत आज मिली है। जल्द बेल को पकड़वाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131227


